LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

केंद्रीय बलों और कोरिया पुलिस की MCP में बरामद हुआ लगभग 6 लाख का नगदी और सोना, फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किया सुपुर्द,,,,

केंद्रीय बलों और कोरिया पुलिस की MCP में बरामद हुआ लगभग 6 लाख का नगदी और सोना, फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किया सुपुर्द,,,,

सौरभ साहू/कोरिया बैकुंठपुर,,कोरिया पुलिस एवं बाहर से निर्वाचन हेतु आये हुए CRPF एवं ITBP की कम्पनी के द्वारा थाना पटना के आदर्श चौक पटना, टेंगनी, डुमरिया, जमगहना, थाना चरचा के सुभाष चौक, खरवत चौक, नगर बैरियर थाना बैकुंठपुर के सलका चौक, भाड़ी, कुमार चौक,थाना सोनहत के मजार चौक, भैसवार, नटवाही बैरियर, कटगोड़ी चौक, सेमरिया बारियर, चौकी बचरापोड़ी के मुख्य बाजार के पास, बड़े सालही जैसे अनेक स्थानों पर MCP की निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


वाहन चेंकिंग कार्यवाही के दौरान दिनांक 03 मई 2024 को खरवत चौक में कोरिया पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व बल के द्वारा एक कार से 1,52,350/- रूपये नगद, लगभग 07 तोला सोना एवं 500 gm चांदी कीमत 4.55 लाख कुल मशरुका 6,07,350/- रूपये पकड़ा गया जो अग्रिम कार्यवाही हेतु फ्लाइंग स्क्वाड के सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष निर्वाचन करने की मंशा से पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन एवं नाईट पेट्रोलिंग किया गया है एवं निरंतर किया जा रहा है। इसी के साथ लोगों को संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में वे बिना किसी डर के अधिक से अधिक सहभागिता करें। गौरतलब है कि सुरक्षा जांच मे बरते जाने वाली आवश्यक सावधानियों सहित चेक पोस्ट में सुरक्षा जांच के दौरान अन्य प्रांतों एवं जिलों से आने वाले वाहनों का नंबर, वाहन चालक का नाम एवं पहचान दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों को रोकने हेतु भी सख्त निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त दीगर क्षेत्रो से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान फोटोग्राफ़ी एवं वीडियोग्राफ़ी करने के हिदायत भी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!