LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”

जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के दौरे के दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाते हुए जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत पर फोकस किया। शिवतराई सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले पीवीटीजी बैगा समुदाय तक शासन की हर योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
डीईओ ऑफिस में पदोन्नति घोटाला!”  नियमों को कुचलकर जूनियर को प्रमोशन, फर्जी डीपीसी पर उठे सवाल… अनुकंपा नियुक्ति के बाद अब पदोन्नति में भी बड़ा खेला!
डीईओ ऑफिस में पदोन्नति घोटाला!” नियमों को कुचलकर जूनियर को प्रमोशन, फर्जी डीपीसी पर उठे सवाल… अनुकंपा नियुक्ति के बाद अब पदोन्नति में भी बड़ा खेला!
May 28, 2026
“डीईओ ऑफिस में पदोन्नति घोटाला!” नियमों को कुचलकर जूनियर को प्रमोशन, फर्जी डीपीसी पर उठे सवाल… अनुकंपा नियुक्ति के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि केवल कागजी प्रगति से काम नहीं चलेगा, बल्कि योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने, जन्म प्रमाण पत्रों का शीघ्र वितरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने अचानकमार क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए होम-स्टे सुविधा विकसित करने, खुड़िया क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने और स्थानीय आदिवासी युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यटन और कौशल विकास के जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरीब आदिवासी किसानों से कथित अवैध वसूली!” हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल का VIDEO वायरल, सुशासन के दावों पर उठे सवाल
गरीब आदिवासी किसानों से कथित अवैध वसूली!” हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल का VIDEO वायरल, सुशासन के दावों पर उठे सवाल
May 28, 2026
मिथलेश आयम, कोरबा/पसान। प्रदेश सरकार जहां गांव-गांव “सुशासन तिहार” मनाकर पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा कर रही है,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों और छात्रावासों में सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को कौशल आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने पर भी जोर दिया। पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाया जाए तथा क्षेत्र में योजनाओं का सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए।

दौरे के दौरान प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों से सीधे मुलाकात कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राही रामसिंह बैगा से संवाद कर राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता और आवास योजना सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
“खबर का असर” वन पट्टा और नामांतरण में कथित वसूली, पटवारी विनोद अग्रवाल तत्काल निलंबित
“खबर का असर” वन पट्टा और नामांतरण में कथित वसूली, पटवारी विनोद अग्रवाल तत्काल निलंबित
May 28, 2026
कोरबा/पसान। खबरो का राजा न्यूज़ में प्रमुखता से प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया पर वायरल रिश्वतखोरी VIDEO का बड़ा असर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं लोरमी जनपद के ग्राम शिवलखार में उन्होंने पीएम जनमन आवास योजना के तहत हितग्राही मुन्नीबाई को नए पक्के मकान की चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!