LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

तहसीलदार और TI का पांच लाख में बात तय होने का ऑडियो वायरल,किस विषय में हुआ गंभीर चर्चा

तहसीलदार और TI का पांच लाख में बात तय होने का ऑडियो वायरल,किस विषय में हुआ गंभीर चर्चा

खजुराहो (राजनगर)/ताजा मामला जहाँ सहकारिता विभाग में बड़ा घोटाला और घूस देकर मामले को रफा दफा करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
May 27, 2026
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल ऑडियो में मामले को निपटाने तहसीलदार और टीआई को घूस देने की बात हो रही है। वायरल ऑडियो की पुष्टि “खबरों का राजा डॉट इन नही करता।”

ये खबर भी पढ़ें…
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
May 27, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) : वन विभाग में बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल ऑडियो में दो -दो लाख रुपये लगने की बात की जा रही है, बाद में 5 लाख रुपये में डील तय होती है, और राजनगर में मिलने की बात होती है। जिसके बाद गाड़ी खाली होने की बात भी ऑडियो में की जा रही है। वहीं तहसीलदार और टीआई को संभाल लेने को लेकर भी बात हो रही है। 5 लाख में मामले को निपटाने की बात हो रही है, वहीं सेठजी, भानु और गणपत के नाम भी ऑडियो में सुने जा सकते हैं। शिकायतकर्ता राम मूर्ति तिवारी एवं सह केंद्र प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें 5 लाख रुपए की मांग करते हुए मामले को निपटाने की बात हो रही है।

सरसों की अवैध खरीदी पर मामला दर्ज

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
May 27, 2026
“जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि 2 और 3 मई को राजनगर तहसीलदार ने सरसों से भरे तीन ट्रक को पकड़ा था। ड्राइवर ने मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं पाया। ट्रक जब्त कर थाने भी भिजवाए थे। धबाड़ सोसायटी के केंद्र को राजनगर के स्थान पर अकौना में अवैध तरीके से खोलकर बाजार के सरसों को ठिकाने लगाने के मामले में कार्रवाई की गई थी। अवैध सरसों खरीदी की शिकायत पर
राजनगर थाने में केंद्र प्रभारी अरुण गुप्ता, सहायक केंद्र प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता पर धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अकौना निवासी शिकायतकर्ता राम मूर्ति तिवारी द्वारा समिति प्रबंधक गणपत पटेल, केंद्र प्रभारी अरुण गुप्ता सह केंद्र प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता के खिलाफ लिखित शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।

Back to top button
error: Content is protected !!