LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

गौरेला पेंड्रा मरवाही: IPL के मास्टरमाइंड का हुआ भंडाफोड़ ऐसे चढ़े GPM पुलिस के हथे

गौरेला पेंड्रा मरवाही: IPL के मास्टरमाइंड का हुआ भंडाफोड़ ऐसे चढ़े GPM पुलिस के हथे

गौरेला पेंड्रा मरवाही: लखनऊ V/S दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच में मोबाइल फ़ोन से ऑन लाइन सट्टा खिलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मामले में दो सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है तो 1 आरोपी जो पहले भी आईपीएल के सट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका था वो फरार हो गया है।।पुलिस ने आरोपियों के पास से जप्त मोबाइल से 30 से अधिक लिंक जो क्रिकेट में सट्टा खिलाने में उपयोग होता है वो उन्हें मिला है साथ ही पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते भी सीज करवा दिया है और जांच शुरू कर दी है। दरअसल पेंड्रा पुलिस को मुखबीरो से सूचना मिली कि पेण्ड्रा इलाके में आईपीएल में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिलाने का कारोबार कर रहे है। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखीबिरो को एक्टिव किया और साइबर सेल और पेण्ड्रा पुलिस की टीम ने पेण्ड्रा के दुबटिया छपराटोला में जाकर दबिश दिया गया था। जहाँ पर तीन व्यक्ति मोबाइल फ़ोन आपरेट करते पाये गये जिसमे पुराने जुए का फड़ का संचालन करने वाले बाजार पारा का रहने वाला प्रकाश केवट,तो दूसरा आरोपी हर्ष जायसवाल पेण्ड्रा के लोहतरैया पारा का रहने वाले को गिरफ्तार किया है तो घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और बाकी दोनो गिरफ्तार व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने ऑनलाईन सट्टा खिलवाना बताये एवं फरार हुये व्यक्ति का नाम पेंड्रा के बजरंग चौक निवासी रितेश सुल्तानिया होना बताये पकडे गये दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल हैंडसेट, नगदी 1500 रुपये और एक नग मोटर साइकिल भी बरामद कर उनके विरूद्ध थाना पेंड्रा में धारा 07,08 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया गया हैं। वहीं पुलिस ने मामले में इनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और मोबाइल हैण्डसेट्स की जांच भी की जा रही है जिसमे लगभग 28 बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न यूपीआई आईडी बना कर लाखों रुपयों का लेनदेन किये जाने का ब्यौरा मिला हैं पुलिस ने आरोपियों के सभी खाते सीज करवा दिया है साथ ही जिले में संचालित एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक से बैंक खातों की जानकारी ली जा रही हैं।पुलिस अधिकारी की माने तो

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी
June 23, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी रायपुर, 23...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!