LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

रेलवे साइडिंग से सेंटरिंग प्लेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा (पसान) — थाना पसान क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग चैनेज नंबर 96, तेलियामार स्थित कंस्ट्रक्शन एरिया से लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रार्थी शैलेस कुमार यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। दिनांक 04–05 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 22 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं श्री नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा श्री विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना प्रभारी पसान श्री चन्द्रपाल खाण्डे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की गई। जांच के दौरान आरोपी दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू एवं नरेश तिर्की द्वारा चोरी की गई सेंटरिंग प्लेट को कबाड़ी ताहिर अंसारी (पेण्ड्रा) को बेचने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने कबाड़ी के यार्ड से चोरी की गई सेंटरिंग प्लेट तथा बिक्री की रकम ₹7,300 जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों :-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू, पिता श्यामलाल साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी पसान

नरेश तिर्की, पिता मदनलाल तिर्की, उम्र 35 वर्ष, निवासी तेलियामार

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका

उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!