LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राजमेरगढ़ में एडवेंचर टूरिज्म की मांग, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर और डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

राजमेरगढ़ में एडवेंचर टूरिज्म की मांग तेज: युवा कांग्रेस ने कलेक्टर और डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 फरवरी 2026। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ में साहसिक पर्यटन गतिविधियों (एडवेंचर टूरिज्म) के विस्तार को लेकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने कलेक्टर एवं मरवाही वनमंडल के डीएफओ को अलग–अलग ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में राजमेरगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं और प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए यहां पैराग्लाइडिंग, रोपवे और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियां शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा: भाजयुमो मंडल पदाधिकारियों की घोषणा, दीपक सिंह राजपूत बने पाली मंडल महामंत्री
कोरबा: भाजयुमो मंडल पदाधिकारियों की घोषणा, दीपक सिंह राजपूत बने पाली मंडल महामंत्री
April 21, 2026
कोरबा/पाली: भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के विभिन्न मंडलों की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राजमेरगढ़ जिले की सबसे ऊंची चोटी होने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का प्रमुख केंद्र है, जो आज छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। “बेस्ट टूरिज्म साइट” का अवार्ड मिलना इस बात का प्रमाण है कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। ऐसे में यदि यहां साहसिक गतिविधियों की शुरुआत की जाती है तो यह न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि जिले की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
“भू-माफियाओं का खेल या सिस्टम की मिलीभगत? 71 हेक्टेयर तक बढ़ी जमीन!”
“भू-माफियाओं का खेल या सिस्टम की मिलीभगत? 71 हेक्टेयर तक बढ़ी जमीन!”
April 21, 2026
“भू-माफियाओं का खेल या सिस्टम की मिलीभगत? 71 हेक्टेयर तक बढ़ी जमीन!” कोरबा।जिले में जमीन से जुड़े मामलों में लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

प्रमुख मांगें

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर | मरवाही हादसा  “पेड़ से टकराते ही आग का गोला बनी बोलेरो, मटिया डाँड़ में खौफनाक मंजर—कुछ ही मिनटों में वाहन राख”
बड़ी खबर | मरवाही हादसा  “पेड़ से टकराते ही आग का गोला बनी बोलेरो, मटिया डाँड़ में खौफनाक मंजर—कुछ ही मिनटों में वाहन राख”
April 21, 2026
बड़ी खबर | मरवाही हादसा  “पेड़ से टकराते ही आग का गोला बनी बोलेरो, मटिया डाँड़ में खौफनाक मंजर—कुछ ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवा कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया है— साहसिक गतिविधियों की शुरुआत: राजमेरगढ़ की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यहां पैराग्लाइडिंग, रोपवे और हॉट एयर बैलून जैसी रोमांचक गतिविधियों को प्रारंभ किया जाए, जिससे यह क्षेत्र राज्य का प्रमुख एडवेंचर हब बन सके। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर:ज्ञापन में कहा गया है कि इन गतिविधियों के प्रारंभ होने से स्थानीय युवाओं को गाइड, ऑपरेटर एवं अन्य सेवा क्षेत्रों में रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा गाइड प्रशिक्षण की प्रस्तावित योजनाओं का लाभ भी जिले के युवाओं को दिलाया जा सकता है, जिससे उन्हें कौशल विकास और प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा।  आधारभूत संरचना का विकास:पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं—सड़क, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं विश्राम स्थल—का विस्तार किया जाए, ताकि जिले की छवि राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ हो सके।

प्रशासन से शीघ्र निर्णय की अपेक्षा

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजमेरगढ़ की ऊंचाई और प्राकृतिक वातावरण एडवेंचर टूरिज्म के लिए अनुकूल है। यदि शासन-प्रशासन समन्वित प्रयास करे तो यह क्षेत्र न केवल पर्यटन बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

अंत में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि राजमेरगढ़ की सुंदरता और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक पर्यटन गतिविधियों को स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और क्या राजमेरगढ़ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म स्थल बन पाता है या नहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!