LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

“ग्रामवासियों के बीच भाईचारा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरपंच–उप सरपंच कप में युवाओं को किया प्रेरित: पवन पैकरा”

“ग्रामवासियों के बीच भाईचारा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरपंच–उप सरपंच कप में युवाओं को किया प्रेरित: पवन पैकरा”

ग्राम पंचायत पंडवानिया में सरपंच–उप सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला सम्पन्न

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।ग्राम पंचायत पंडवानिया में आयोजित सरपंच–उप सरपंच कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रोमांचक अंदाज में खेला गया। इस प्रतियोगिता में पूरे ग्राम पंचायत की टीमों ने भाग लिया, लेकिन फाइनल मुकाबला कटेल टोला और टिकरी टोला के बीच खेला गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा, जनपद अध्यक्ष गौरेला श्री शिवनाथ बघेल, सरपंच श्री महेश पाव, उपसरपंच प्रतिनिधि मंडल महामंत्री श्री घनश्याम राठौर एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
October 30, 2026
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन! मरवाही के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर श्री पवन पैकरा ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल-कूद को बढ़ावा देते हैं, बल्कि ग्रामवासियों के बीच भाईचारे और सामूहिक भागीदारी को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की मेहनत की प्रशंसा की और युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

फाइनल मुकाबले में कटेल टोला ने टिकरी टोला को कड़ी टक्कर देने के बाद हराकर विजेता बनकर अपने क्रिकेट कौशल का लोहा मनवाया। इस मौके पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
October 30, 2026
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश,  गौरेला पेंड्रा मरवाही -...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता के आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं और ग्रामवासियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामवासी और खिलाड़ियों ने इस आयोजन को सफल बताते हुए इसे यादगार बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!