LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पेंड्रा:-अनुपस्थित पाए जाने पर स्वास्थ्य अमला को कारण बताओ नोटिस जारी

पेंड्रा:- अनुपस्थित पाए जाने पर स्वास्थ्य अमला को कारण बताओ नोटिस जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा पेण्ड्रा विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोडगार में स्वास्थ्य अमला अनुपस्थित पाया गया। स्वास्थ्य अमला द्वारा उनके कार्य के प्रति लापरवाही प्रदर्शित होने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेण्ड्रा ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने कहा है। अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य अमले में चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह पैकरा, ग्रामीण चिकित्सा सहायक आरती ताम्रकार, नर्सिंग ऑफिसर नीता ध्रुव एवं अन्सली मिंज, फार्मासिस्ट आशीष प्रताप पैकरा, एमएलटी अजय साहू एवं जेएसए विजयपाल सिंह पैकरा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!