LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

छत्तीसगढ़:- मोर पहचान मोर सम्मान” कोटवारों को किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़:- मोर पहचान मोर सम्मान” कोटवारों को किया गया सम्मानित

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व जिला प्रशासन द्वारा लोरमी में आयोजित किया गया कोटवारों का सम्मेलन व साइबर वर्कशाप

ये खबर भी पढ़ें…
जांच के घेरे में घिरीं ड्यूटी रेंजर उषा सोनवानी, फिर भी हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में सागौन की हुआ अंधाधुंध कटाई..?
जांच के घेरे में घिरीं ड्यूटी रेंजर उषा सोनवानी, फिर भी हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में सागौन की हुआ अंधाधुंध कटाई..?
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटवारों को ‘सूचना मितान’ के नाम से किया गया संबोधित

मुंगेली। जिले में कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र बुधवार को लोरमी विकासखंड के लोरमी कबीर भवन में मोर पहचान मोर सम्मान के बैनर तले कोटवारों का एक सम्मेलन और वर्कशॉप आयोजित किया गया। कोटवारों को पुलिस और जिला प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए बताया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
June 22, 2026
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोटवारों को उनके अधिकार, ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियों जिनमे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया। साइबर फ्रॉड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की और फ्रॉड से बचने के तरीकों व जानकारी संबंधित पोस्टर और पाम्पलेट वितरित किया ताकि वे अपने गाँव मे जाकर मुनादी कर ग्रामीणों को भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक कर सकें और प्रमुख चौक चैराहो पर पाम्पलेट और बैनर चस्पा करें।

बताया कि एक जिला स्तरीय वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे जिले के सभी कोटवारो को जोड़ा जा रहा है जिससे सभी जुड़ें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने कहा। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला वनमंडलाधिकारी संजय यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, एसडीओपी माधुरी डीहरी, एसडीएम लोरमी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!