LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

संजीव शुक्ला BEO पर लगे गंभीर आरोपों की जांच शुरू: DEO का आदेश, दो प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी”

संजीव शुक्ला BEO पर लगे गंभीर आरोपों की जांच शुरू: DEO का आदेश, दो प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी”

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-जिले के शिक्षा विभाग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) गौरेला संजीव शुक्ला के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीश तिवारी कार्यालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
June 21, 2026
लंबे समय से की जा रही थी मांग, बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझने वाले मरीजों व स्टाफ को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार, मीडिया में 19 अप्रैल 2026 को प्रसारित समाचार के आधार पर प्राप्त शिकायत की जांच के लिए दो वरिष्ठ प्राचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एस.एन. सिंह (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमीकला) एवं कुंज बिहारी दीक्षित (प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला) को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

DEO कार्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित शिकायत पत्र की प्रति जांच अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे संयुक्त रूप से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर निष्कर्ष सहित विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करें।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
June 21, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उच्च स्तर पर भी इस प्रकरण की निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि BEO संजीव शुक्ला पर एक प्राचार्य द्वारा भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। अब जांच शुरू होने से पूरे मामले में तथ्यों के सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!