LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आमसभा मरवाही विधानसभा में शनिवार को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आमसभा मरवाही विधानसभा में शनिवार को

रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनने के पश्चात पहली बार गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में आ रहे हैं। उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुये जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंग राठौर,महामंत्री लालजी यादव,राकेश चतुर्वेदी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल एवं सह प्रभारी तापस शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अप्रैल,शनिवार को सुबह 11 बजे मरवाही विधानसभा के अंडी में हाई स्कूल के पास विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।
उक्त आमसभा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ०पी० चौधरी , जिले के प्रभारी मंत्री एवं छ०ग० शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ,कलस्टर प्रभारी एवं विधायक अमर अग्रवाल,कोरबा लोकसभा प्रभारी एवं विधायक धरमलाल कौशिक, लोकसभा संयोजक एवं विधायक भैयालाल रजवाड़े ,लोकसभा सह- संयोजक मनोज शर्मा ,जिला भाजपा प्रभारी डॉ. जयप्रकाश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर , मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे l
भाजपा नेताओं ने उक्त कार्यक्रम में सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
November 22, 2026
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? –...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!