LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जनता से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, लमना में कल लगेगा समाधान शिविर

जनता से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, लमना में कल लगेगा समाधान शिविर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 03 जून 2026। सुशासन तिहार के तहत जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लमना में 4 जून गुरुवार को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
October 9, 2026
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए! सांसद भोजराज नाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, छाया, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच निर्माण तथा हेलीपैड सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि जन समस्या निवारण शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान वन मंडलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा, एसडीएम पेंड्रारोड श्री विक्रांत अंचल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लमना एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। प्रशासन द्वारा शिविर को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!