LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

29 साल की सेवा के बाद सम्मानजनक विदाई, कलेक्टर ने सेवानिवृत्त ड्रेसर सूरज कुमार चौहान को सौंपा पीपीओ

29 साल की सेवा के बाद सम्मानजनक विदाई, कलेक्टर ने सेवानिवृत्त ड्रेसर सूरज कुमार चौहान को सौंपा पीपीओ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में लगभग 29 वर्षों तक स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले ड्रेसर सूरज कुमार चौहान के लिए सेवानिवृत्ति का दिन सम्मान और गौरव का क्षण बन गया। 31 मई 2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए श्री चौहान को कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने स्वयं पेंशन एवं उपादान भुगतान स्वीकृति आदेश (पीपीओ) प्रदान कर उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद हुए कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देना समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी निभाने के समान है। उन्होंने श्री चौहान के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्री चौहान की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब तीन दशक तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे सूरज कुमार चौहान ने अपने कार्यकाल में हजारों मरीजों की सेवा की। उनकी सेवानिवृत्ति पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावुक माहौल में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। यह अवसर न केवल एक कर्मचारी के सेवाकाल की पूर्णता का प्रतीक बना, बल्कि शासकीय सेवा में समर्पण और ईमानदारी के महत्व को भी रेखांकित करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!