LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान : हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान का सफल आयोजन विजयदशमी उत्सव में उमड़ा हजारों का जनसैलाब

मिथलेश आयम, कोरबा/पसान : विजयदशमी के पावन अवसर पर हिंदू धर्म रक्षण संगठन, पसान द्वारा भव्य दशहरा रावण दहन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, धार्मिक आयोजनों और भव्य आतिशबाज़ी ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावण दहन के ऐतिहासिक क्षण पर उपस्थित जनसमूह ने जयघोष के साथ परंपरागत पर्व का आनंद लिया। गौरतलब है कि पसान के इतिहास में यह लगातार दूसरी बार है जब हिंदू धर्म रक्षण संगठन ने इस प्रकार का आयोजन कर क्षेत्रवासियों के दिलों को छू लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर हिंदू धर्म रक्षण संगठन समिति के अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा –

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
October 30, 2026
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन! मरवाही के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“मैं हृदय से सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाया। हमारे माननीय अतिथियों का भी विशेष आभार, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संगठन हर वर्ष ऐसे ही भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
October 30, 2026
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश,  गौरेला पेंड्रा मरवाही -...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!