LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा

पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा

भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की स्वीकृति दिलाने का मामला, दो वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गई

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
October 6, 2026
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 सितंबर 2026। पेण्ड्रा विकासखंड के संकुल केंद्र दमदम अंतर्गत प्राथमिक शाला धनसलेहा में शौचालय निर्माण को लेकर दी गई जानकारी अब संकुल शैक्षिक समन्वयक आशीष पाण्डेय के लिए कार्रवाई का कारण बन गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उनकी आगामी दो वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा संकुल केंद्र दमदम के अंतर्गत संचालित शालाओं के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला धनसलेहा में शौचालय पहले से ही निर्मित एवं उपयोगी पाया गया। इसके विपरीत संकुल शैक्षिक समन्वयक आशीष पाण्डेय द्वारा उच्च कार्यालय को उक्त विद्यालय में शौचालय की आवश्यकता होने संबंधी जानकारी प्रस्तुत की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
October 7, 2026
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ सेवा सेतु संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि इसी जानकारी के आधार पर जिला पंचायत कार्यालय द्वारा प्राथमिक शाला धनसलेहा के नाम से नवीन शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। निरीक्षण के दौरान वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद विभाग ने प्रस्तुत जानकारी को त्रुटिपूर्ण एवं भ्रामक मानते हुए मामले को गंभीरता से लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में इस कृत्य को कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
October 7, 2026
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर! चार साल से अंग्रेजी माध्यम चल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है कि विद्यालयों में निर्माण कार्यों की अनुशंसा और आवश्यकता संबंधी जानकारी भेजने से पहले मैदानी स्तर पर सत्यापन कितना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!