LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशरायपुर

मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु बाढ़ की चपेट में, तीन बच्चों की मौत – एक अधेड़ लापता जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट

मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु बाढ़ की चपेट में, तीन बच्चों की मौत – एक अधेड़ लापता

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलगहना (बिलासपुर)।भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन दर्दनाक साबित हुआ। अचानक आई बाढ़ ने श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ व्यक्ति अब भी लापता है।

चौकी प्रभारी बेलगहना राज सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार शाम उस समय हुआ जब श्रद्धालु नाला पार कर रहे थे। अचानक भारी बारिश से नाले में तेज बहाव आ गया और कुछ लोग उसमें बह गए।

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में जान गंवाने वालों में –

मिथनस ध्रुव (5 वर्ष), निवासी भाटापारामुस्कान ध्रुव (13 वर्ष), निवासी परसदा बिलासपुर,गौरी ध्रुव (12 वर्ष), निवासी बिटकुली ग्राम, बलौदा बाजार

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शामिल हैं। तीनों के शव पुलिस ने बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कोटा भेज दिए हैं। वहीं, बलराम ध्रुव (45 वर्ष) निवासी बिटकुली अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश पुलिस व रेस्क्यू टीम कर रही है।घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार बेलगहना, पुलिस बल व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही एस.डी.आर.एफ. की टीम को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है, जो लापता व्यक्ति की खोजबीन में जुटेगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरा इलाका पहाड़ी और जंगलों से घिरा हुआ है। बरसात के मौसम में यहां के नाले अचानक उफान पर आ जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। सोमवार की घटना का मुख्य कारण भी यही बताया जा रहा है।पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

ग्रामीणों व श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे स्थानों पर वन विभाग और मंदिर समिति को चेतावनी बोर्ड व सूचना पटल लगाने चाहिए, ताकि लोग सतर्क रह सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके। यह हादसा प्रशासन और मंदिर समिति दोनों के लिए एक चेतावनी है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!