LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

ये खबर भी पढ़ें…
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
August 14, 2026
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा उत्कृष्ठ धावकों को किया गया सम्मानित  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर 13 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। आने वाले समय में आप सभी के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत केवची की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ग्राम पंचायत केवची की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
August 15, 2026
ग्राम पंचायत केवची की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सांवत, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक श्रीमती निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
August 15, 2026
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बेलगहना। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेलगहना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!