LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर जीपीएम जिले में एकता का उत्सव, कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ बना प्रेरणा का प्रतीक

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर जीपीएम जिले में एकता का उत्सव, कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ बना प्रेरणा का प्रतीक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 31 अक्टूबर 2025।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिलेभर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय गौरेला सहित पेंड्रा और मरवाही में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारी, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य कार्यक्रम थाना परिसर गौरेला से प्रारंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैंकरा, नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, एवं वरिष्ठ नागरिक प्रतिनिधि श्री बृजलाल राठौर उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात् कलेक्टर, एसपी एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधनों में लौहपुरुष सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “राष्ट्र की एकता – हमारी शक्ति” के गगनभेदी नारों के बीच लगभग 850 प्रतिभागियों — जिनमें पुलिस, होमगार्ड जवान, अधिकारी एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राएं शामिल थे — ने थाना परिसर गौरेला से रेलवे स्टेशन तक दौड़ लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रन के समापन पर प्रतिभागियों ने ड्रोन व्यू के लिए स्पाइरल आकार में खड़े होकर एकता के नारे लगाए, जिससे दृश्य अत्यंत प्रेरणादायी बना। तत्पश्चात विद्यालयीन स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के जलपान के साथ हुआ।आयोजन की सफलता में डीएसपी निकिता तिवारी मिश्रा, डीएसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी श्याम सिदार, थाना प्रभारी सौरभ सिंह तथा साइबर टीम का विशेष सहयोग रहा।इसी क्रम में थाना पेंड्रा में उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह एवं श्री राकेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लगभग 100 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में भाग लेकर एकता का संदेश दिया।वहीं थाना मरवाही क्षेत्र में बरैहा चौक से थाना मरवाही तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ, जिसमें श्री किशन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक हेमंत पाटले, एएसआई चंदन सिंह एवं मरवाही पुलिस टीम ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय एकता दिवस के इस अवसर पर जिलेभर में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। यह आयोजन वास्तव में “राष्ट्र की एकता – हमारी पहचान” के संदेश को साकार करता दिखाई दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!