LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

ग्राम पंचायत के लापरवाही के चलते गंदगी के बीच जीवन गुजारने को मजबूर हैं राजनगर के ग्रामीण।

बकावंड: विकास खण्ड बकावंड के ग्राम पंचायत राजनगर मे ग्राम पंचायत के द्वारा गंदा पानी ओर गंदगी के निकासी के लिए बनाई गई नाली गंदगी का घर बन गया है । ग्रामीणों को गंदगी और बदबू के बीच में जिंदगी गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा हैं । ग्राम पंचायत के द्वारा लाखों रुपए खर्च कर राजनगर के माहरापारा, सुंडी पारा, से लेकर तालाब पारा तक नाली बनाया गया है नाली निर्माण में गुणवत्ता और बहाव का जरा भी ध्यान नही रखा है जिसका दुष परिणाम लम्बे समय से देखने को मिल रहा है। नाली ठीक से नही बनाया गया है जिसे गंदे पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। नालियों में गंदे पानी और कचरा और किचड़ का जमा हो गया है नालियों से गंदी बदबू से माहरापारा, सुंडी पारा, तालाब पारा के ग्रामीण का जिना मुहाल हो गया है नालियों के आस पास घरों के लोग ठीक से भोजन भी नही कर पाते है गंदगी बदबू से वही नालियों में गंदे पानी में मच्छर की आबादी बढ़ गई है । मलेरिया का प्रकोप बड़ गया है नालियों में पानी इकठा रहने से बरसात के दिन में नाली का पानी और कचरा घरों के अंदर भी घुसता है । और नाली का पानी सड़क पर बहता रहता हैं । सड़क से आने जाने वाले ग्रामीण परेशान होते हैं । किचड़ और गंदगी के चलते लोग बीमार पड रहे हैं । पंचायत के लापरवाहीं के कारण से सरंपच ,सचिव के उदासीनता का खामियाजा ग्रामीण को भुगतना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
April 27, 2026
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ “धान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!