LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कोयला घोटाले की जांच में नया मोड़: भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो से ईडी कर सकती है पूछताछ

गुलाब कमरो की बढ़ीं मुश्किलें, कोयला घोटाले में ईडी के शक के घेरे में आए पूर्व विधायक

कोयला घोटाले की जांच में नया मोड़: भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो से ईडी कर सकती है पूछताछ

ये खबर भी पढ़ें…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 9, 2026
*सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *संत शिरोमणि सेन जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर/भरतपुर-सोनहत।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हाल ही में दाखिल की गई चार्जशीट में भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो का नाम सामने आने से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। सूत्रों के अनुसार, ईडी को संदेह है कि अवैध कोयला खनन और परिवहन से संबंधित आर्थिक लेन-देन में कुछ राशि पूर्व विधायक के नाम से जुड़े खातों या अन्य माध्यमों से होकर गुजरी है।

ईडी की टीम बीते कई महीनों से कोयला घोटाले में शामिल नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ रही है। अब गुलाब कमरो का नाम सामने आने के बाद यह जांच और अधिक संवेदनशील हो गई है। माना जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही उनसे पूछताछ कर सकती है या फिर उनके खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीति में फिर से सक्रिय हो रहे कमरो, एजेंसियों की नजर में

गुलाब कमरो, जो हाल के वर्षों में राजनीतिक रूप से निष्क्रिय माने जा रहे थे, अब एक बार फिर अपने क्षेत्र में सक्रिय देखे जा रहे हैं। उनकी गतिविधियों पर जांच एजेंसियों की कड़ी नजर बनी हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ईडी कोई भी संभावना छोड़ना नहीं चाहती।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व में विवादों में रहे हैं गुलाब कमरो

गुलाब कमरो पूर्व में भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित अश्लील व्यवहार और बार बालाओं के साथ डांस को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में घिर चुके हैं। हालांकि उस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उस घटना ने उनकी सार्वजनिक छवि पर गहरा प्रभाव डाला।

ईडी की सख्त चेतावनी: दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

अब तक इस कोयला घोटाले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन ईडी यह साफ कर चुकी है कि वह सभी संदिग्धों से समय आने पर पूछताछ करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एजेंसी का कहना है कि इस घोटाले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि असली साजिशकर्ता बेनकाब हो सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!