LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे

प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन आयोजित,अतिथियों ने छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास गौरेला में छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं पालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पालक-बालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर पालकों से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं नोडल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडेय उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 09 के पार्षद रियाज कुरैशी एवं प्रदेश अल्पसंख्यक सदस्य कुलदीप सिंह धीरज शामिल हुए। इसके अलावा मंगलीबाजार गौरेला की प्राचार्य एल. प्रकाश, छात्रावास अधीक्षिका प्रीति शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक तथा छात्राओं के माता-पिता सम्मेलन में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास अधीक्षिका प्रीति शुक्ला ने पालकों को छात्रावास में उपलब्ध भोजन, आवास, पेयजल, सुरक्षा, अध्ययन-अध्यापन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, कन्या विवाह योजना एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ना चाहिए। सम्मेलन के दौरान विशेष पहल करते हुए छात्रावास की सभी छात्राओं को अतिथियों के हाथों स्कूल बैग एवं खेल सामग्री वितरित की गई। सामग्री मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आई।

मुख्य अतिथियों ने पालकों से छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बेटियों की शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी भागीदारी बढ़ाने की अपील की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के अंत में पालकों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए छात्राओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!