LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

CG – भ्रष्टाचार पर बड़ा वार : कोर्ट ने माना दोषी रिश्वतखोर नायब तहसीलदार को 3 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना।  

मिथलेश आयम/जशपुर : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कानूनी कार्रवाई के तहत नायब तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी को 3 साल की सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सत्येन्द्र कुमार साहू की अदालत ने सुनाया है।

रिश्वत के 3 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे नायब तहसीलदार :- 

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*
June 24, 2026
*अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मामला वर्ष 2020 का है जब कमलेश मिरी, जशपुर तहसील में पदस्थ थे। उन्होंने प्राथी अनोज कुमार गुप्ता से भूमि नामांतरण और ऋण पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने के बदले में 3 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त (एसीबी ) टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया था।

कोर्ट ने माना दोषी :- 

ये खबर भी पढ़ें…
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
June 24, 2026
*वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने कमलेश मिरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 07 के तहत दोषी करार दिया। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अफसरों की वजह से आम जनता का व्यवस्था से भरोसा उठता है, इसलिए सख्त सजा जरूरी है।

वर्तमान में उदयपुर (सरगुजा) में प्रभारी :- 

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि कमलेश मिरी वर्तमान में सरगुजा जिले के उदयपुर में प्रभारी तहसीलदार के रूप में पदस्थ थे। अब कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

इस तरह रंगे हाथों पकड़ाये :- 

27 अगस्त 2020 को नायब तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी ने जमीन के नामांतरण के एवज में एक व्यक्ति से 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आवेदक ने 10 डिसमिल जमीन का क्रय किया था। जिसका रजिस्ट्री उनके नाम पर हो गया है। नामांतरण के लिए आवेदक से 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था। बाद में आरोपी तहसीलदार से बातचीत के बाद किस्तो में पैसे देने की सहमति बनी थी। जशपुर तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा था।

Back to top button
error: Content is protected !!