LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बिलासपुर: शासकीय स्कूल में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, डीईओ ने थमाया नोटिस

बिलासपुर: शासकीय स्कूल में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, डीईओ ने थमाया नोटिस

बिलासपुर। कोटा विकासखंड के ग्राम खोंगसरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. अनिल तिवारी के औचक निरीक्षण में बड़ी शैक्षणिक लापरवाही सामने आई। स्कूल में नामांकित 200 छात्रों में से मात्र 12 छात्र ही उपस्थित पाए गए, जिन्हें बिना पढ़ाए छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ रायगढ़, 15 नवंबर 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान डीईओ को कई गंभीर खामियां मिलीं। प्रभारी प्राचार्य श्री लहरें ने अनुपस्थित शिक्षकों की छुट्टी पंजी में बिना आवेदन के सीएल दर्ज कर दी थी। अवकाश आवेदन पत्र मांगे जाने पर वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। वहीं कुछ शिक्षक स्कूल में उपस्थित होने के बावजूद कक्षाओं में न जाकर आपस में बातचीत करते नजर आए। स्कूल में न साप्ताहिक टाइम टेबल था और न शैक्षणिक पाठ्यक्रम की कोई ठोस योजना। अधिकांश शिक्षकों की शैक्षणिक डायरी भी अपडेट नहीं पाई गई।

डीईओ डॉ. तिवारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रभारी प्राचार्य सहित 9 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिन पर सीधा आरोप है, उनमें व्याख्याता एम. मीणा, शिक्षिका सविता गांगुली, व्यायाम शिक्षिका डॉ. किरण सरावगी एवं कर्मचारी डी.के. चतुर्वेदी शामिल हैं। वहीं, चार अन्य शिक्षक भी कार्य में लापरवाही बरतते पाए गए, जिनके खिलाफ जांच प्रक्रिया शुरू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
November 15, 2026
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में शासकीय स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार और अनुशासन स्थापित करने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। खोंगसरा स्कूल की यह स्थिति स्पष्ट करती है कि कई स्थानों पर अभी भी सुधार की गंभीर आवश्यकता है। डीईओ की इस सख्त कार्रवाई के बाद अन्य स्कूलों में भी अनुशासन और उपस्थिति सुधारने की उम्मीद बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
November 16, 2026
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!