LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

पहले मोहब्बत फिर साजिस और ब्लैकमेलिंग की हुई शिकार, गरीबी की कहानी सुना कर प्रेमी – प्रेमिका से वसूले इतने लाख रूपए।

सोशल मीडिया की मोहब्बत और प्यार में न पड़े अक्सर युवती भयादोहन की होती है शिकार इस लिए सावधान रहें।

कोरबा। सोशल मीडिया के माध्यम से उपजे मोहब्बत के जाल में शिक्षिका युवती फंस गई। उसका भयादोहन कर 5 लाख रुपये हड़प लिया गया।पीड़िता 33 वर्ष निवासी कोरबा सिटी कोतवाली थानांतर्गत, वर्तमान में पड़ोसी जिला में शिक्षक कार्यरत है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से देवरीखुर्द बिलासपुर निवासी धर्मेन्द्र वस्त्रकार पिता राजकुमार से परिचय हुआ, बातचीत करने लगा और कटघोरा के चकचकवा पहाड़ी में बुलाकर एक साथ दोनों का फोटो, वीडियो बनाया। अपना आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होना और अपने आपको काफी गरीब बताकर पीड़िता के साथ मिलना-जुलना शुरू कर दिया। इस दौरान अपने आपको अविवाहित होना भी बताया। कटघोरा में आकर 23.02.2022 को चकचकवा पहाडी में फोन कर फिर बुलाया और पुन: फोटो वीडियो बनाया और बहुत जरूरी काम है कहकर 25000 रूपये मांगा तो पहाड़ी पर ही रूपये दे दी। फिर धमकी देने लगा कि तुम्हारा फोटो-वीडियो बना लिया हूँ, अश्लील फोटो-वीडियो।एडिट करके इंटरनेट में वायरल कर दूंगा। ऐसी धमकी देकर 24.03.2022 को 5000 रूपये मेरे अपने मोबाईल नंबर पर डलवाया। उसी तरह फोटो-वीडियो इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर ₹ 08.09.2024 तक लगभग 5 लाख रूपये फोटो-वीडियो इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर ले लिया है। उसके द्वारा धमकी देने से पीड़िता के मन में तत्काल भय उत्पन्न हो जाता है, इसलिए फोटो वीडियो वायरल न हो, इस भय के कारण नगदी 1,70,000/- एवं फोन पे के माध्यम से लगभग 3,30,000/- रूपये कुल पांच लाख रूपये ले लिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर कटघोरा पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र वस्त्रकार के विरुद्ध धारा 308(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!