LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ब्रेकिंग: रायपुर आबकारी भवन में आग, फायर सिस्टम ने निभाई अहम भूमिका

ब्रेकिंग: रायपुर आबकारी भवन में आग, फायर सिस्टम ने निभाई अहम भूमिका

रायपुर : – राजधानी के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में शनिवार शाम लगभग 8:30 बजे तृतीय तल स्थित एक कक्ष में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आग से कार्यालय में रखे, प्रिंटर और यूपीएस उपकरण प्रभावित हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये
November 19, 2026
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने कमरे से असामान्य गंध महसूस की और तत्काल अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भवन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से आग पर तुरंत नियंत्रण पा लिया।

प्रारंभिक निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि आग सीमित दायरे में ही रही और अन्य किसी कक्ष या सामग्री को क्षति नहीं पहुंची। कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज लोहे की अलमारियों में सुरक्षित रखे होने के कारण पूर्णतः सुरक्षित पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
November 19, 2026
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का अवलोकन किया। रविवार सुबह पुनः निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी आवश्यक अभिलेख को नुकसान नहीं हुआ है।

विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया और सतर्क व्यवस्था के कारण संभावित बड़े नुकसान को समय रहते टाल लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
November 20, 2026
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने, जल संरक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!