LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ट्रांसफार्मर का तार टूटा, मटिया डाँड़ बड़का टोला 4 घंटे से अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मटिया डाँड़ बड़का टोला में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ट्रांसफार्मर का जंफर तार टूटने के कारण पिछले 4 घंटे से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इस लापरवाही का सबसे ज्यादा खामियाजा गांव के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा का समय है, लेकिन बिजली नहीं होने से छात्र-छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। अंधेरे और गर्मी के बीच बच्चे परेशान हैं, जिससे उनकी तैयारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है। शासन एक ओर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा की बातें करता है, वहीं जमीनी स्तर पर हालात इसके ठीक उलट नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोटमी सब स्टेशन की लापरवाही और समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार इसी तरह बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है, लेकिन हर बार समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। अब लोगों का सब्र टूटता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!