LIVE UPDATE
आज का राशिफलखेलगैजेट्सदुनियादेश

Gaurella pendra Marwahi : अतिरिक्त कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना, कार्यालय पेंड्रा रोड SDM के कर्मचारी कर रहे मनमानी,,,

SDM कार्यालय में बैठा बाबू अशोक उदासीन,,,,जब उच्च अधिकारी के आदेश का ही पालन नहीं, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है,,,,SDM बदले लेकिन कर्मचारियों का उदासीन रवैया नहीं,,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक लापरवाही का ऐसा उदाहरण सामने आया है जिसने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत लगाए गए एक मामले में अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रथम अपीलिय अधिकारी ने दिनांक 06 अगस्त 2025 को स्पष्ट आदेश पारित किया था। आदेश में कहा गया था कि संबंधित जनसूचना अधिकारी (अनुविभागीय अधिकारी, पेंड्रा रोड) एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत कर आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराएँ। लेकिन आदेश जारी हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बावजूद न तो रिपोर्ट पेश की गई और न ही आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराई गई। आवेदक जब-जब SDM कार्यालय पेंड्रा रोड पहुँचता है, वहाँ बैठे कर्मचारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि “अतिरिक्त कलेक्टर से आदेश की प्रति यहाँ पहुँची ही नहीं है।”

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
October 3, 2026
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश बैकुंठपुर। स्व. डॉ....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश 06 अगस्त को जारी, फिर भी बहानेबाजी

आदेश की प्रमाणित प्रति 06/08/2025 को ही जारी कर संबंधित कार्यालय को भेज दी गई थी। इसके बाद भी SDM कार्यालय के कर्मचारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं। इससे साफ है कि या तो आदेश को जानबूझकर दबा दिया गया है या फिर अधिकारी-कर्मचारी खुलेआम अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रथम अपीलिय अधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन !  लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन ! लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
October 3, 2026
अगस्त 1026  में कई दिन अनुपस्थिति के बावजूद पूरा वेतन...? महावीर टांडिया माध्यमिक शाला पोड़ी के शिक्षक पर आरोप, लेखापाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आम जनता का विश्वास डगमगाया

यह स्थिति न केवल शासन के आदेशों की अवहेलना है बल्कि आम जनता के साथ अन्याय भी है। यदि एक अतिरिक्त कलेक्टर के आदेश का पालन कराने की ताकत SDM कार्यालय में नहीं है, तो आम आदमी की स्थिति क्या होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यह घटना जनता के विश्वास को डगमगा देने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
October 3, 2026
 राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन मरवाही। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई की मांग

सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 20 में स्पष्ट प्रावधान है कि आदेश की अवहेलना करने वाले जनसूचना अधिकारी पर ₹250 प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम ₹25,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके बावजूद अब तक दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। आवेदक ने मांग की है कि आदेश की अवहेलना करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!