LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

दिन-रात गश्त का नतीजा या रकम का खेल…? – बेलगहना में पकड़ी गई सागौन की अवैध खेप, सवालों के घेरे में वन विभाग जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट

दिन-रात गश्त का नतीजा या रकम का खेल…? – बेलगहना में पकड़ी गई सागौन की अवैध खेप, सवालों के घेरे में वन विभाग

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
October 3, 2026
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश बैकुंठपुर। स्व. डॉ....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलगहना (जिला_ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)।वन परिक्षेत्र बेलगहना की टीम ने बीती रात अवैध सागौन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ियों से भरी पिकअप (क्रमांक CG10C 9143) जब्त कर ली। गश्ती दल के पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया और उसमें लोड लकड़ियाँ खेत में बिखर गईं। वन विभाग की टीम ने मौके पर लकड़ियों को जप्त कर ट्रैक्टर से सेल डिपो कोटा भिजवाया और विधि अनुसार कार्रवाई की।

सूचना के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह मरावी को मुखबिर से खबर मिली थी कि कुरदर से कोटा की ओर सागौन से भरी पिकअप जा रही है। खबर मिलते ही परिक्षेत्र सहायक शिवकुमार पैकरा, वनकर्मी पंकज साहू और संत कुमार वाकरे की टीम सक्रिय हुई और गश्ती दल ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन !  लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन ! लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
October 3, 2026
अगस्त 1026  में कई दिन अनुपस्थिति के बावजूद पूरा वेतन...? महावीर टांडिया माध्यमिक शाला पोड़ी के शिक्षक पर आरोप, लेखापाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेंजर की भूमिका पर उठे सवाल

हालांकि इस कार्रवाई को वन विभाग अपनी सफलता बता रहा है, लेकिन अब रेंजर की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी की तस्करी जारी थी, लेकिन विभाग ने आंखें मूंद रखी थीं।सवाल यह उठ रहा है कि इतने दिनों से चल रही तस्करी पर कार्रवाई अब जाकर क्यों हुई?

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
October 3, 2026
 राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन मरवाही। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 क्या गश्ती और निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित थी?

सुत्रों की मानें तो यह कार्रवाई तब हुई जब कथित “मोटी रकम” समय पर ऊपर तक नहीं पहुँची। चर्चाएँ तेज हैं कि यदि रकम सही समय पर पहुँच जाती तो शायद यह कार्रवाई होती ही नहीं और पिकअप सहित लकड़ी सुरक्षित निकल जाती।

जनता का सवाल

 क्या बेलगहना वन परिक्षेत्र में वाकई तस्करी रोकने की नीयत है या केवल “रकम का खेल”?कब तक वन संपदा यूं ही लुटती रहेगी और कार्रवाई महज दिखावा बनकर रह जाएगी…? कुल मिलाकर, बेलगहना वन विभाग की यह कार्रवाई भले ही एक बड़ी सफलता कही जा रही हो, लेकिन इसके पीछे की मंशा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जनता अब यह जानना चाहती है कि क्या यह कार्रवाई वन संपदा बचाने के लिए थी या फिर कमीशन का खेल बिगड़ने का नतीजा?

Back to top button
error: Content is protected !!