LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने युवा मोर्चा के 14 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने युवा मोर्चा के 14 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की

संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, युवाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

ये खबर भी पढ़ें…
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
July 10, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर, 08 मई 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर 14 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह महत्वपूर्ण निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर श्री संजय कमरो तथा प्रदेश संगठन मंत्री श्री कुलदीप मरकाम के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार लिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
July 11, 2026
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने जारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभु सिंह जगत द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार इन पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों को गति देने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
July 12, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से युवा मोर्चा के माध्यम से प्रदेशभर में संगठन का विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सहभागिता तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को विशेष रूप से यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें, स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान कराने के लिए प्रयास करें, युवाओं को संगठित कर उन्हें पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से जोड़ें तथा सामाजिक न्याय, अधिकार और जनकल्याण के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों, बैठकों और अभियानों को सफल बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) श्री प्रभु सिंह जगत ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल पद नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी पार्टी के सिद्धांतों एवं अनुशासन का पालन करते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ करेंगे और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!