LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम मदनपुर-मोरगा में गोंडवाना समाज की बैठक सम्पन्न — सामाजिक एकता व विकास पर जोर

मदनपुर/मोरगा।  केंद्रीय गोंडवाना गोंड समाज विकास समिति मतीनगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम मदनपुर, मोरगा में आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी अध्यक्ष भजन सिंह मरावी, संरक्षक भूखाऊ सिंह आयाम, कोषाध्यक्ष जगत पाल सिंह कोचे, सचिव देवराज सिंह तथा उपाध्यक्ष सोहन सिंह श्रोते की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में समाज के संगठन, एकता, सामाजिक सर्वांगीण उत्थान, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के अक्षरश: अनुपालन पर बल दिया गया।कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर रोक लगाने तथा सामाजिक आयोजनों में मितव्ययता अपनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने संगठन के दिशा-निर्देशों को गंभीरता से सुना और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा व्यक्त की।बैठक में ग्राम पंचायत मदनपुर की सरपंच प्रमिला देवसाय मरपच्ची, उपसरपंच राजू मरपच्ची, ग्राम पंचायत मोरगा निवासी नरेन्द्र आरमोर, धीर साय उरे, तपन कुमार उर्र सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम का माहौल उत्साह, जिज्ञासा और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा, जहाँ समाज के सदस्यों ने संगठनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक: 48 घंटे में काम नहीं तो मान्यता खत्म करने का आदेश तैयार!”
स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक: 48 घंटे में काम नहीं तो मान्यता खत्म करने का आदेश तैयार!”
April 23, 2026
“स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक: 48 घंटे में काम नहीं तो मान्यता खत्म करने का आदेश तैयार!” गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!