LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौठन चारागाह के नाम पर ग्राम खोड़री(पसान) सरपंच, सचिव डकार गए जानवरों के चारा व शासकीय राशि,

कोरबा-पसान।खबरो का राजा,मिथलेश आयम :- तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौठान योजना की इससे बड़ी दुर्दशा क्या होगी कोरबा जिला के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खोड़री”पसान” सरपंच चन्द्रवती ओट्टी, सचिव विजय सिंह बहादुर मरावी, चारागाह के नाम पर 15 वित्त शासकीय राशि की बंदरबाट और कार्य योजना में भारी भ्रष्टाचार कर कार्य में पालिता लगाया गया है। ग्राम पंचायत में गौठान संचालित है जो गौठान सिर्फ नाम का ही गौठान है। जहां गौठान योजना के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। यहां गोवंश के लिए ना चारा है, ना पानी है और ना ही बिजली व शेड की व्यवस्था है।          गौठान निर्माण और चारागाह के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार:-                                                                   ग्राम पंचायत खोड़री पसान में सरपंच चन्द्रवती ओट्टी और पंचायत सचिव विजय बहादुर मरावी, चारागाह निर्माण के नाम पर 15 वित्त योजना से चैन फेंसिंग लींकिंग के नाम पर 22/09/2023 को बंसल ट्रेडस पसान के बिल में 155,944 रु. और दूसरा राशि चारागाह के लिए 25/09/2023 को बंसल ट्रेडस पसान के A/C – 035301005639 पर 148,600 रुपए भुगत किए है जो सीधे भ्रष्ट सिस्टम और भ्रष्टाचार कार्य योजना की ओर इसरा करता है। एक ही कम के लिए दो बार भुगतान कही न कही शासकीय राशि की हेरा फेरी कर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।गौठान निर्माण व चारागाह के लिए लाखों की राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन चारागाह निर्माण के नाम पर सिर्फ सीमेंट के पोल और जाली से घेरा कर गेट लगा दिया गया है। और चारागाह में चारा,पानी, व शेड की व्यवस्था के नाम पर केवल बिल पास हुआ है गगाजो में लेकिन स्पाट में देखने को नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!