LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की सरगुजा संभाग में 15 विशेषज्ञ चिकित्सको की पदस्थापना

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की सरगुजा संभाग में 15 विशेषज्ञ चिकित्सको की पदस्थापना

सौरभ साहू/कोरिया, मनेंद्रगढ़ विधायक व छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री ने अपने वादा पूरा करते हुए जिले और संभाग को बड़ी सौगात दिलाई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा संभाग को 15 विशेषज्ञ चिकित्सको की सौगात दी है जिसमें से 4 विशेषज्ञ चिकित्सक एम सी बी जिले में और 3 की पदस्थापना कोरिया जिले में की गई है। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से ये मांग थी कि क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति हो। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार और तत्कालीन स्थानीय विधायक ने क्षेत्र की जनता की मांगों को अनसुना किया। विधायक बनने के बाद श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से वादा किया था कि वो उनकी इस अति आवश्यक मांग को जरूर और जल्द पूरा करेंगे। इस वादे को पूरा करते हुए अंततः स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र को एक निश्चेतना विशेषज्ञ, एक ई एन टी विशेषज्ञ, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक एम डी मेडिसिन विशेषज्ञ की पदस्थापना करते हुए अपनी बात को पूरा किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी आदेश में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ कलिंदर सिंह पैको को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी (एफ आर यू), ई एन टी विशेषज्ञ डॉ अनिल मोकासदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ (एफ आर यू), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा प्रजापति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ (एफ आर यू) और एम डी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ शीतल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी (एफ आर यू) में पदस्थ किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!