LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

15 वित्त योजना में बड़ा घोटाला: बिना काम कराए सरपंच ने अपने रिश्तेदार को किया लाखों का भुगतान, जांच टीम ने किया पर्दाफाश, दोषियों पर FIR की मांग

“15 वित्त योजना में बड़ा घोटाला: बिना काम कराए सरपंच ने अपने रिश्तेदार को किया लाखों का, भुगतान, जांच टीम ने किया पर्दाफाश, दोषियों पर FIR की मांग”

 

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अम्बिकापुर/सीतापुर..सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सोनतराई में पंद्रहवें वित्त योजना के तहत जारी लाखों रुपये की भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम सरपंच और सचिव पर आरोप है कि उन्होंने बिना काम कराए सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए अपने निजी रिश्तेदार को लाखों रुपये का भुगतान किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 12, 2026
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम के उपसरपंच नरेश बघेल और ग्रामीणों द्वारा इस घोटाले की शिकायत कलेक्टर को की गई, जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान टीम को कई अनियमितताएं मिलीं, जिनमें सबसे बड़ा मामला यह था कि बिना किसी निर्माण कार्य के सरपंच ने अपनी मौसी सास के बेटे के खाते में एक लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। यह भुगतान चार साल पहले शेड निर्माण के नाम पर किया गया था, लेकिन आज तक शेड का निर्माण नहीं हुआ है।

जांच टीम को मिले घोटाले के कई और सबूत

ये खबर भी पढ़ें…
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीईओ एस.के. मरकाम के नेतृत्व में की गई जांच में पाया गया कि सिर्फ शेड निर्माण ही नहीं, बल्कि पंद्रहवें वित्त योजना के तहत अन्य कई विकास कार्यों के नाम पर भी भारी धनराशि का गबन किया गया है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर योजनाओं का दुरुपयोग किया है, जिसमें लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है।

उपसरपंच नरेश बघेल का कहना है, “सरपंच और सचिव ने विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागजों में ही काम दिखाया और वास्तविकता में कोई काम नहीं हुआ। इस घोटाले की जाँच में और भी कई घोटाले सामने आने की संभावना है।”

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. मरकाम ने बताया, “जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

गांव के लोगों में इस घोटाले को लेकर काफी आक्रोश है और वे सरपंच व सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!