LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सरोज पांडेय के सांसद बनने पर चौगुनी गति से होगा विकास : विधायक मरपच्ची,

भाजपाइयों ने बूथों में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

मरवाही/शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस विधानसभा के चारो मंडल में समारोह पूर्वक मनाया गया। मरवाही उत्तर, मरवाही दक्षिण, पेंड्रा ग्रामीण एवं सेमरा मण्डल के शक्तिकेन्द्र व बूथों में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराया। बूथ पर अतिथि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर मरवाही उत्तर मण्डल में विधायक प्रणव मरपच्ची ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक मरपच्ची ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिप्स दिए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मरपच्ची ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक सीमित है। 2014 से पहले इस पार्टी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरपच्ची ने कहा कि कोरबा लोकसभा व मरवाही क्षेत्र के साथ सांसद ज्योत्सना महंत एवं उनके परिवार ने हमेशा धोखा ही किया है, जिसके नतीजन हमारा क्षेत्र विकास के दृष्टिकोण से हमेशा पीछे रहा। हमेशा परिवारवाद की राजनीति ने इस प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण क्षेत्र के विकास की गति को रोके रखी है।

क्या कहाँ क्षेत्रीय विधायक ने

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज इस क्षेत्र का सौभाग्य है कि विकास कार्यों के लिए जाने जाने वाली राष्ट्रीय नेता को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया है, निश्चित रूप से डॉ सरोज पाण्डेय के सांसद बनने पर कोरबा लोकसभा सहित मरवाही विधानसभा का बहुत ही तेजी से विकास होगा। सरोज पांडेय के केंद्रीय राजनीति में बड़े कद का लाभ हमारे क्षेत्र को मिलेगा और बेहतर से बेहतर सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधाएं मिलेगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर, जिला महामंत्री लालजी यादव, मंडल अध्यक्ष किशन सिंह, छोटेलाल सोनी, लुसन सिंह राठौड़, शंकर चक्रधारी, शिवप्रताप रॉय, आयुष मिश्रा, कमलेश यादव, अजय तिवारी, महाजन पोर्ते, आशीष पांडेय, पारषमणी कंवर, राजकुमार पूरी, कृष्णपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में स्थापना दिसव मनाया।

Back to top button
error: Content is protected !!