LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

छत्तीसगढ़ बिलासपुर :- संपति विवाद मे किरायेदार का लाखों का समान चोरी..! थानेदार ने रिपोर्ट लिखने से किया इंकार..पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर हो चुकी है पहले भी आरोपियों के खिलाफ चोरी की FIR.

छत्तीसगढ़ बिलासपुर :- संपति विवाद मे किरायेदार का लाखों का समान चोरी..! थानेदार ने रिपोर्ट लिखने से किया इंकार..पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर हो चुकी है पहले भी आरोपियों के खिलाफ चोरी की FIR.

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र मे संपति विवाद मे भाई बहन के आपसी झगड़े मे किरायेदार का लाखों रु का समान चोरी हो गया। वही इस मामले मे तारबहार पुलिस ने मामले मे प्रार्थी और पीड़ित महिला की शिकायत पर मामले की जांच किये बिना चोरी का मामला दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया दिलचस्प बात यह है की जिस मकान मालिक के उपर चोरी का आरोप लगा है उसपर पर इसी तारबहार थाने मे बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के आदेश के बाद चोरी का मामला दर्ज हुआ था और अभी सभी आरोपी कोर्ट के आदेश के बाद जमानत मे बहार है। इस मामले मे तारबहार पुलिस ने पहले सीसीटीवी होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से मना कर दिया था और जब फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कप्तान के पास फरियाद लगाई तब जाकर मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान भी आरोपियों द्वारा सबूत छुपाने के लिए कैमरे निकालने की करतुत कैद हुई थी मामला तारबहार के रामा मेग्नेटो माल के पास स्थित गोदाम का है। जहाँ किरायेदार रमेश गहलोत और अर्चना लाल के बीच किराये का अनुबंध हुआ था। अर्चना लाल का अपने भाई अरुण लाल से पारिवारिक संपति को लेकर विवाद चल रहा है। 2024 के माह अक्टुबर मे इनके बीच विवाद हुआ था जिसके बाद एसपी के आदेश पर चोरी का मामला दर्ज होने के बाद गोदाम मे ताला लगा हुआ था। आवेदक रमेश का आरोप है की अरुण लाल ने बिना किसी से अनुमति लिए गोदाम का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया। प्रार्थी का आरोप है की गोदाम के अंदर उसका आरो का लाखों का सामान रखा हुआ था जो अब चोरी हो गया है प्रार्थी को ना तो इस मामले मे कोई नोटिस दिया गया था और ना ही गोदाम खाली करने की सूचना दी गई थी उसके बाद भी ताला तोड़कर उनका लाखों रु का समान गायब कर दिया गया वही इस मामले मे थाना तारबहार ने इस मामले को पारिवारिक संपति का मामला बताकर उन्हे थाने से चलता कर दिया, 1 अप्रैल से थाने मे न्याय नही मिलने पर प्रार्थी रमेश गहलोत ने इस मामले मे पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है वही कानून के जानकारों और पुलिस का भी मानना है की बिना किसी नोटिस और बिना किसी आदेश के किरायेदार के गोदाम का ताला तोड़ना गैरकानूनी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब आज उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद जब तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची उस दौरान भी महिला ने पुलिस से बहसबाजी करते हुए पहले शर्च वारंट दिखाने की भी धमकी दी थी दो दिन से चल रहे विवाद मे जो तारबहार पुलिस दो दिन पहले मीडिया के सामने ताला तोड़ने को गैरकानूनी बता कर समान चोरी होने पर मामला दर्ज करने की बात कह रही थी वही पुलिस आज पहले तो थाना मे समझौता करवाने मे जूटी नजर आई। पुलिस सूत्रों और प्रार्थी की माने तो अरुण लाल और उसकी पत्नी ने पुलिस के सामने समान उनके पास होने की बात भी कबूल की है। लेकिन उसके बाद भी तारबहार पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज नही किया है।वही इस मामले मे तारबहार पुलिस किसी भी प्रकार की चोरी की घटना से साफ इंकार कर रही है। और किरायेदार के गोदाम का बिना अनुमति के ताला तोड़ने को जायज बता रही है।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
जीशान अंसारी ( 6268626929)

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!