LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

क्षेत्र में लगातार झमाझम बारिश, वनपरिक्षेत्र कार्यालय मरवाही के सामने भरा जल

भर्रीडाँड़ । जीपीएम जिले के मरवाही क्षेत्र में सुक्रवार रात्री पूरे रात झमाझम बारिश से नदी, कुआँ, तालाब, बाँध लबालब हो गए हैं वेस्टवियर (ओभर फोलो)से पानी भगने लग गया वहीं अन्नदाताओं का चिंता दिखाई देने लगा क्योंकि इनका रोपा लगा हुआ खेत तालाब जैसे दिखने लग गया ।इधर वनपरीक्षेत्र अधिकारी कार्यालय मरवाही चारों तरफ से टापू में तबदील हो गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसे विभागीय कार्य के लिए आने जाने वाले लोगों का आना जाना बंद हुआ । इधर सिचाई विभाग वाले बोले हमारे क्षेत्र में 19 बाँध सभी खतरे के निशान के बाहर हैं विभाग सतत निगरानी बनाये हुए हैं ।जेएलएक्का ।
ग्रामीण किशान ऊपलाल केवट, खेमचन्द केवट, लालमन केवट, शंतराम केवट,ललवा केवट ,प्रताप रजक, दुखीराम प्रजापती, रामदयाल कंवर, भगवान सिंह कंवर, इनका कहना है कि विगत रात्री सुकरवार को पूरी रात झमाझम बारिश होने से घरों में भर गया पानी कच्चे मकानों की दिवाले दरक गई वहीं कौशिल्या बाई का मकान नीचे की ओर बैठ गया है गाँव के सड़को में घुटने से ऊपर पानी चल रहा है ।वहीं खेतों में अभी हप्ते भर नहीं बीत पाया है रोपा लगे वो पूरे खेत तालाब में तब्दील हो गया है अगर कुछ दिन और ऐसा ही रहा तो धान का फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा ।तीन फिट का ऊँचा रोड है उसके ऊपर से पानी चल रहा है ।इन किसानों की मांग शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोंगो से है कि सड़क पर एक पुल का निर्माण किया जाय जिससे हम किशानो को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके ।
शंत कुमार केवट ,विजय केवट, लक्ष्मी केवट, इनका कहना है कि हमारे यहाँ दो फिट पानी भर गया था जिसे आज पूरा दिन लग गया पंप के द्वारा निकालने में इन लोगों की मांग है पूरे गाँव में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण किया जाय ।
जेएल एक्का एसडीओ सिचाई विभाग मरवाही इनका कहना है कि हमारे अंडर में 19 बाँध है सभी खतरे के निशान से बाहर हैं 7 बाँधो से वेस्टवियर चालू हो गया है बाकी  1 ,2 फिट भरने के लिए बाकी है हमारा पूरा डिपार्ट सतत निगरानी बनायेहुए है ।
भर्रीडाँड़ सरपंच मीना वाकड़े का कहना है कि पानी निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए कहीं पर जगह ही समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि किसी के घर के सामने जगह ही नहीं है जिससे नाली बनाया जा सके ।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!