LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था करने संबंधित विभागों को निर्देश जारी

 

भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था करने संबंधित विभागों को निर्देश जारी

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही,राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जन सामान्य को भीषण गर्मी एवं लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशो के तहत कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गर्मी एवं लू के प्रकोप से बचाव हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, नगरीय प्रशासन, पंचायत सहित संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने परिपत्र जारी किया है।
कलेक्टर ने गर्मी एवं लू से बचाव तथा जनित रोगों के उपचार हेतु प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष चिकित्सा दल का गठन कर लिखित में उनकी ड्यूटी लगाने, ओआरएस पैकेट एवं मौसम आधारित दवाईयों का भण्डारण सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा मितानीनों के पास आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने, लू से पीडित मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में जिला चिकित्सालय तथा सिविल चिकित्सालय में अलग से चिकित्सा वार्ड की व्यवस्था करने तथा किसी व्यक्ति को लू लगने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर एंबुलेंस, 108 को विशेषकर दोपहर में तैयार रखने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, कार्यालयों, औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्र के कामगारों, मनरेगा श्रमिकों, भवन निर्माण में कार्यरत श्रमिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, बस स्टैण्ड, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों में छाया एवं शीतल पेय जल की व्यवस्था करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुओं हेतु छाया एवं शेड व्यवस्था करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समुचित पेयजल के लिए हेण्ड पंपों की मरम्मत एवं सफाई कराने, आपातकालीन सेवाओं के तहत अग्निशमन वाहन की व्यवस्था एवं अस्पतालों में निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही लू के लक्षण, लू से बचाव के उपाय तथा लू लगने पर किए जाने वाले प्रारंभिक उपचार के संबंध में पोस्टर, पॉम्पलेट आदि तैयार कर जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से जनसमुदाय में जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!