LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिला अस्पताल की लैब में रील का खामियाजा: 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

जिला अस्पताल की लैब में रील का खामियाजा: 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

ड्यूटी के दौरान टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर डांस और लैब में रील बनाने का मामला, वायरल वीडियो के बाद HLL ने की बड़ी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम…?
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम…?
September 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम...?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला टेक्नीशियनों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त को तीनों महिला टेक्नीशियनों ने लैब के अंदर रील बनाई थी, जो करीब पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी लैब के भीतर अलग-अलग अंदाज में रील बनाती नजर आईं। एक वीडियो में टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर डांस, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की कुर्सी पर बैठकर रील बनाते हुए दिखाई दे रही थीं।

ड्यूटी या रील का मंच?

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
September 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने लैब प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। सवाल उठाया गया कि ड्यूटी के दौरान लैब में वीडियो कैसे बनाया गया और उस समय कर्मचारियों की जिम्मेदारी क्या थी। लैब प्रभारी की ओर से वीडियो में नजर आ रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र भेजा गया। जांच और जवाब के बाद कंपनी ने तीनों महिला टेक्नीशियनों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया।

वायरल वीडियो ने खोली लापरवाही की पोल

ये खबर भी पढ़ें…
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : आलोक शुक्ला
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : आलोक शुक्ला
September 4, 2026
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संवेदनशील स्थान लैब में ड्यूटी के दौरान मनोरंजन के लिए रील बनाना अब कर्मचारियों पर भारी पड़ा है। घटना ने यह सवाल भी खड़ा किया कि मरीजों की जांच और जिम्मेदारियों के बीच कर्मचारियों को वीडियो बनाने की अनुमति आखिर कैसे मिली। वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अस्पताल की ड्यूटी को सोशल मीडिया कंटेंट बनाने का मंच बनाना कर्मचारियों को महंगा पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!