LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त

 जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त

मलकानगिरी से कोरबा–जीपीएम तक बस से हो रही थी तस्करी, बस चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार; करीब 1.22 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

ये खबर भी पढ़ें…
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
October 4, 2026
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और 'नोटिस' का खेल... दांव पर नौनिहालों का भविष्य "10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 05 अक्टूबर 2026। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पेंड्रा पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए करीब 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में यात्री बस के चालक एवं एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पेंड्रा पुलिस को गांजा तस्करी से संबंधित सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 345/2026, धारा 20(b)(II), 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
October 5, 2026
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन 25 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

49 पैकेटों में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस ने यात्री बस की जांच के दौरान लगभग 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा कुल 49 पैकेटों में रखा गया था और प्रत्येक पैकेट में करीब 5 किलोग्राम गांजा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने गांजे को विधिवत जब्त कर लिया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही Jaguar Travels की टाटा कंपनी की 44 सीटर स्लीपर बस (क्रमांक OD30D0606) को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल हैंडसेट भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
October 5, 2026
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा देवरगांव, बंसीताल और आमाडांड में ‘सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस मालिक और चालक समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1. दिलीप कुमार हिंडिया, पिता स्व. कुमार हिंडिया, निवासी नायपुरा, तहसील माथिली, जिला मलकानगिरी, ओडिशा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वयं को बस का मालिक एवं चालक बताया है और गांजे के अवैध परिवहन में शामिल होना स्वीकार किया है।

2. भीमसेन केवट, पिता रामफल केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी धनौरा, मौहरपारा, थाना मरवाही, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस जांच के अनुसार भीमसेन कटघोरा से बस में सवार हुआ था और चालक को आगे का रास्ता बताते हुए उसके साथ चल रहा था।मलकानगिरी से जीपीएम तक तस्करी का रूट

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि गांजा मलकानगिरी, ओडिशा से लाकर कोरबा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी।पुलिस के अनुसार तस्करी का संभावित रूट मलकानगिरी → बोरई → धमतरी → रायपुर → बिलासपुर → पाली → कटघोरा → पसान → पेंड्रा बताया गया है।

पुलिस अब इस नेटवर्क के सप्लायर, परिवहनकर्ता, रिसीवर और अन्य सहयोगियों की पहचान में जुटी है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े आर्थिक लेन-देन और अवैध धनराशि की भी जांच की जा रही है। आगे और खुलासे की संभावनापुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की पतासाजी की जा रही है। इससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।इस कार्रवाई में पेंड्रा थाना प्रभारी उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गगन तिवारी सहित थाना पेंड्रा, खोंडरी चौकी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गांजा, शराब, नशीली दवाओं समेत अन्य मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!