इनेरा कंपनी और श्री हनु कृषि केंद्र का संयुक्त आयोजन किसानों को मिला बड़ा प्रोत्साहन

मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में आज कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। श्री हनु कृषि केंद्र के द्वारा इनेरा बायोलॉजिकल कंपनी के सहयोग से बेस्ट किसान अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूरदराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सम्मानित करना, उन्हें नई तकनीकों से परिचित कराना और बेहतर खेती के लिए प्रेरित करना रहा कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों से सीधे संवाद से हुई, जिसमें खेती से जुड़ी समस्याओं, आधुनिक तकनीकों और जैविक उत्पादों के प्रभाव पर चर्चा की गई। इनेरा कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह ये उत्पाद फसल की गुणवत्ता बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता सुधारने और उत्पादन में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों ने भी खुलकर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सहज व संतोषजनक जवाब दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी किसानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट खेती कर बेहतर फसल उत्पादन हासिल किया। जिसमे 100 किसानों को सम्मानित किया गया, जिनकी फसलें गुणवत्ता और उत्पादन के लिहाज़ से उत्कृष्ट रहीं। इन सभी किसानों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे किसानों में उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा। श्री हनु कृषि केंद्र के संचालक अखिलेश गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों को प्रोत्साहित करने और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन कर किसानों का मनोबल बढ़ाया जाएगा तथा उन्हें उन्नत कृषि के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाता रहेगा। इस सफल आयोजन ने किसानों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है, जो आने वाले समय में खेती की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





