LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में फिर हुआ ग्राम पंचायत बेलपत में  नाली की चोरी, जाने पूर्व में दोषी बने रोशन सराफ फिर बने आरोप की कहानी 

गौरेला- विवादों से घिरा गौरेला जनपद पंचायत जिसकी भ्रष्टाचार के मामले थामने का नाम ही नहीं ले रहे है, पूर्व में दोषी रोशन सराफ का फिर एक नया भ्रष्टाचार हुआ उजागर, मामला गौरेला जनपद के बेलपत ग्राम पंचायत के बोईरडांड मोहल्ले का है, जहां 2018-19 में 208.00 मीटर नाली मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य-एजेंसी ग्राम पंचायत बेलपत द्वारा 07-06-2019 तक बना ली गई थी, जिसका मूल्यांकन तकनीकी सहायक संजय राठौर द्वारा माप पुस्तिका क्रमांक 01366 में दर्ज किया गया और कार्यक्रम अधिकारी रोशन सराफ के द्वारा सुनील ट्रेडर्स को FTO के माध्यम से दिनांक 22/02/2020 को भुगतान कर दिया गया था, किन्तु मजे की बात तो यह है कि माप पुस्तिका में कार्य पूर्ण होने के लगभग 2 वर्ष बाद फिर से 20.60 मीटर की नाली कागजो पर पुन: बना दी गई, जिसका भुगतान भी कार्यक्रम अधिकारी रोशन सराफ और मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा 02.11.2021 को साहू ट्रेडर्स को भुगतान किया गयाअब तो बात मजे की यह है 20.60 मीटर की नाली का निर्माण हुआ ही नहीं, या तो स्थल से नाली ही चोरी हो गई| देखना दिलचस्प होगा कि विभाग द्वारा इस प्रकरण पर क्या कार्यवाही की जाती है, या फिर मामले को शांत करने और आरोपियों को बचाने के लिए जिला पंचायत 20.60 मीटर की नाली का निर्माण आनन-फानन में करवाती है|

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला नगर पालिका में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक प्रणव मरपच्ची ने दिलाया विकास का संकल्प
गौरेला नगर पालिका में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक प्रणव मरपच्ची ने दिलाया विकास का संकल्प
July 25, 2026
गौरेला नगर पालिका में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक प्रणव मरपच्ची ने दिलाया विकास का संकल्प गौरेला-पेंड्रा।नगर पालिका परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!