LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पुलिस का चेकिंग अभियान बस, रेलवे स्टेशन होटल लाज,का किया गया सघन चेकिंग,,,

पुलिस का चेकिंग अभियान बस, रेलवे स्टेशन होटल लाज,का किया गया सघन चेकिंग,,,

सौरभ साहू/सूरजपुर,आगामी दिनों में सरगुजा में व्हीव्हीआईपी आगमन को लेकर सूरजपुर पुलिस एलर्ट है। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में रुके बाहरियों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआईजी/एसएसपी का फरमान मिलते ही शनिवार को एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में पूरे जिले में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम के द्वारा सभी होटलों, ढ़ाबा, बस व रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। होटल, लॉज, संचालकों को होटलों में ठहरने वाले लोगों से उनका आईडी प्राप्त कर उसकी सही तरह से जांच करने के साथ ठहरने वाले लोगों से शहर में आगमन का उद्देश्य के अलावा कहां व किस कार्य से आए हैं के विवरण लेने के बाद ही होटल में ठहरने दिया जाए। होटल में ठहरने वाले ग्राहकों के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के साथ इसकी सूची थाना को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि उनके होटल में कोई पुलिस पदाधिकारी ही क्यों ना ठहरे हो उनसे भी आई कार्ड लेकर ही ठहरने दें।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
October 30, 2026
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन! मरवाही के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अधिकारी व जवानों ने बस व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर संदिग्ध सामान की तलाशी ली। चुनाव को लेकर बनाए गए अंतर्राज्जीय नाका सहित सरहदी जिले के बार्डर पर स्थित नाकाबंदी प्वाईंट पर सभी वाहनों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवानों को संदिग्धों पर नजर रखने सादे कपड़ों में लगाया गया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
October 30, 2026
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश,  गौरेला पेंड्रा मरवाही -...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!