LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मरवाही विकासखंड में डीईओ रजनीश तिवारी का सख्त निरीक्षण, लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

मरवाही विकासखंड में डीईओ रजनीश तिवारी का सख्त निरीक्षण, लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

मरवाही। जिले में चल रही बारहवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने शुक्रवार को मरवाही विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां कई केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, वहीं कुछ विद्यालयों में गंभीर शैक्षणिक व प्रशासनिक लापरवाही सामने आई, जिस पर डीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
सबसे पहले डीईओ ने स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई। कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था संतोषजनक रही, जिस पर डीईओ ने संतोष व्यक्त किया।
इसके बाद उन्होंने पीएम श्री स्कूल मरवाही का औचक निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों को अवैतनिक करने के निर्देश जारी किए। साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब मिलने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण क्रम में डीईओ रजनीश तिवारी ने कन्या विद्यालय मरवाही स्थित परीक्षा केंद्र का भी जायजा लिया, जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं और परीक्षा सुचारु रूप से संचालित होती मिली। इसके बाद हाई स्कूल बरौर का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा संचालन व्यवस्थित पाया गया।
हालांकि, बरौर में ही स्थित मिडिल स्कूल का निरीक्षण बेहद चिंताजनक रहा। यहां कक्षा आठवीं के छात्रों की शैक्षणिक स्थिति अत्यंत कमजोर पाई गई। कई छात्र न तो हिंदी भाषा ठीक से पढ़ पाए, न ही सामान्य गिनती और पहाड़ा सुना सके। बच्चों के बुनियादी ज्ञान की इस स्थिति पर डीईओ ने गहरी नाराजगी जताई और दोनों पदस्थ हेड मास्टर तथा संबंधित शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर इस प्रकार की शैक्षणिक गिरावट गंभीर चिंता का विषय है और इसकी जवाबदेही तय की जाएगी।
बरौर में ही प्राथमिक शाला में संचालित एमबीयू (मल्टी बैच यूनिट) कार्य की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद डीईओ ने हायर सेकेंडरी स्कूल बगरार स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती पाई गई।
दिन के अंत में डीईओ ने प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला लोहारी का निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक शाला की दो महिला शिक्षक विद्यालय समय में बाहर बैठकर बातचीत करती पाई गईं। इस पर डीईओ ने दोनों शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि शैक्षणिक समय में किसी भी प्रकार की ढिलाई या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल मिलाकर निरीक्षण के दौरान जहां कई केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं, वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता और अनुशासन की गंभीर खामियां उजागर हुईं। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!