LIVE UPDATE
खेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

शाला प्रवेशोत्सव सह न्योता भोज का हुआ भव्य आयोजन, नवप्रवेशी बच्चों का किया गया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेशोत्सव सह न्योता भोज का हुआ भव्य आयोजन, नवप्रवेशी बच्चों का किया गया आत्मीय स्वागत

पेंड्रा। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर विकासखंड पेंड्रा अंतर्गत संकुल देवरीखुर्द की शासकीय प्राथमिक शाला करौंदानार में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव सह न्योता भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों एवं कक्षोन्नत विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा पर विधायक अटल श्रीवास्तव का बड़ा आरोप: “बयान का सिर्फ हिस्सा दिखाकर जनता को किया जा रहा गुमराह, पूरा वीडियो किया जाए सार्वजनिक”
भाजपा पर विधायक अटल श्रीवास्तव का बड़ा आरोप: “बयान का सिर्फ हिस्सा दिखाकर जनता को किया जा रहा गुमराह, पूरा वीडियो किया जाए सार्वजनिक”
July 14, 2026
भाजपा पर विधायक अटल श्रीवास्तव का बड़ा आरोप: "बयान का सिर्फ हिस्सा दिखाकर जनता को किया जा रहा गुमराह, पूरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले 06 नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, गुलाल से स्वागत कर एवं मुंह मीठा कराकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही कक्षोन्नत विद्यार्थियों का भी अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेशों का वितरण किया गया। अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.एन. चंद्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पेंड्रा ने अपने संबोधन में कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और उनकी शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त
July 14, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह मार्को, सरपंच ग्राम पंचायत देवरीखुर्द ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर कार्य करना होगा। बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि राजकुमार साहू, सीएसी संकुल देवरीखुर्द तथा रोहित श्रीवास ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए नियमित अध्ययन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष जानकी वाकरे सहित समिति की सदस्य राधा मरावी, राधा ओट्टी, ममता यादव, भारती श्याम, हीरावती एवं रेवामती यादव उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधान पाठक कन्हैया लाल सोनवानी एवं शिक्षक हीरालाल चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण न्योता भोज रहा, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। इससे विद्यालय और समुदाय के बीच आपसी जुड़ाव एवं सहयोग की भावना को और मजबूती मिली! शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी का बड़ा प्रहार: 22 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, आरोपी पर कसा शिकंजा
महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी का बड़ा प्रहार: 22 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, आरोपी पर कसा शिकंजा
July 14, 2026
महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी का बड़ा प्रहार: 22 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, आरोपी पर कसा शिकंजा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवीन शिक्षा सत्र के पहले ही दिन आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया तथा “हर बच्चा स्कूल में, हर बच्चा पढ़े” के संदेश को सार्थक रूप से आगे बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!