LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह

विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील

जीशान अंसारी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश

September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलगहना। होली क्रॉस स्कूल बेलगहना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे रहे। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में होली क्रॉस स्कूल की मैनेजर Sr. Manoja, हेडमिस्ट्रेस Sr. Phulmani Lakra, Sr. Cyrilla एवं Sr. Kusum Xaxa सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वहीं इशा गुप्ता, इशा अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, अनिल अग्रवाल, ज्योति रजक और बंटी रजक सहित अन्य अतिथियों की भी मौजूदगी रही।
होली क्रॉस स्कूल परिवार की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में बच्चों के पालक एवं ग्रामीणजन भी समारोह में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि शिवदत्त पांडे ने बच्चों और पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, आगे बढ़ने तथा अपने परिवार और देश का नाम रोशन करने की अपील की।
उन्होंने होली क्रॉस स्कूल में शिक्षा और अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
बच्चों के सहयोग के लिए ₹2,100 की राशि दी
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे ने बच्चों के सहयोग के लिए अपनी ओर से ₹2,100 की राशि प्रदान की। उनकी इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
समारोह में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में होली क्रॉस स्कूल के शिक्षकों एवं सभी स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों, पालकों, अतिथियों एवं ग्रामीणजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह
विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीशान अंसारी की रिपोर्ट

बेलगहना। होली क्रॉस स्कूल बेलगहना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे रहे। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में होली क्रॉस स्कूल की मैनेजर Sr. Manoja, हेडमिस्ट्रेस Sr. Phulmani Lakra, Sr. Cyrilla एवं Sr. Kusum Xaxa सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वहीं इशा गुप्ता, इशा अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, अनिल अग्रवाल, ज्योति रजक और बंटी रजक सहित अन्य अतिथियों की भी मौजूदगी रही।
होली क्रॉस स्कूल परिवार की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में बच्चों के पालक एवं ग्रामीणजन भी समारोह में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि शिवदत्त पांडे ने बच्चों और पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, आगे बढ़ने तथा अपने परिवार और देश का नाम रोशन करने की अपील की।
उन्होंने होली क्रॉस स्कूल में शिक्षा और अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
बच्चों के सहयोग के लिए ₹2,100 की राशि दी
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे ने बच्चों के सहयोग के लिए अपनी ओर से ₹2,100 की राशि प्रदान की। उनकी इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
समारोह में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में होली क्रॉस स्कूल के शिक्षकों एवं सभी स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों, पालकों, अतिथियों एवं ग्रामीणजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!