LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेेक्टर ने दिया नेवता

 

विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेेक्टर ने दिया नेवता

ये खबर भी पढ़ें…
मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
April 26, 2026
“मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Oplus_131072

गौरेला पेंड्रा मरवाही,/लोकसभा निर्वाचन में सभी वर्ग के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिले में लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। गौरेला विकासखण्ड में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर स्वयं उनके बीच जाकर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित कर रही है। कलेेक्टर ने बैगा बाहुल पंचायत डाहीबहरा में बीते 30 मार्च को और आमाडोब पंचायत में 24 अप्रैल को आयोजित स्वीप कार्यक्रम में बैगा मतदाताओं को प्रेरित किया।
कलेक्टर मंडावी और स्वीप के जिला नोडल कौशल प्रसाद तेन्दूलकर ने आज बैगा बाहुल पंचायत अंधियारखोह एवं ठाड़पथरा में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही सभी मतदाताओं को मतदान हेतु नेवता दिया। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से नेवता पाती दिया और 7 मई मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान अवश्य करने की अपील की। इस दौरान अजीविका मिशन के जिला प्रबंधक डीएस सोनी भी उपस्थित थे। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में शत प्रतिशत मतदान हेतु पंचायत सचिवों के माध्यम से सभी मतदाताओं तक नेवता पाती पहुंचाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
April 26, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी ‘मन की बात’ के बाद आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!