LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

नशामुक्त भारत और विकसित भारत का संकल्प, पेंड्रा में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

नशामुक्त भारत और विकसित भारत का संकल्प, पेंड्रा में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

पेंड्रा (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), 5 अगस्त। माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत युवा नेहरू केंद्र, बिलासपुर द्वारा पेंड्रा के असेंबली हॉल में प्रेरणादायी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में जिले के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक, भाषण, वाद-विवाद, लघु फिल्म, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री मुकेश रावते, जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नंदनी आर्मों, चीफ अकाउंटेंट एम.एल. सोनी तथा सोनांचल अकादमी के संचालक श्री जनार्दन श्रीवास सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवा प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में युवाओं का उत्साह और सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 12, 2026
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!