LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

नायब तहसीलदार और कई पटवारी हुए सस्पेंड, विभाग भ्रष्टाचारी का खोला पिटारा।

रायपुर। भारतमाला परियोजना अंतर्गत रायपुर विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनामिक कॉरिडोर का सड़क निर्माण के अनुविभाग अभनपुर अंतर्गत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में निजी भूमि स्वामियों को भू अर्जन के रूप में वास्तविक मुआवजा से अधिक मुआवजा राशि का भुगतान किया जाकर निजी भूमि स्वामियों को अवैध रूप से लाभ पहुंचाया गया था, तथा शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई थी। शासन ने इस मामले में दोषी पाते हुए

गोबरा नवापारा जिला रायपुर के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को निलंबित कर दिया है। बता दे कि लखेश्वर प्रसाद किरण वर्तमान में बिलासपुर जिले में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनके निलंबन का आदेश सीधे राजस्व मंत्रालय से निकला है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासन पहुँचा द्वार: जल्के क्लस्टर के 10 पंचायतों के लिए लगा समाधान शिविर
प्रशासन पहुँचा द्वार: जल्के क्लस्टर के 10 पंचायतों के लिए लगा समाधान शिविर
May 7, 2026
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा : ​ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के में गुरुवार को 'सुशासन तिहार 2026' के अंतर्गत विशाल जनसमस्या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनके अलावा तत्कालीन हल्का पटवारी क्रमांक 49 जितेंद्र साहू तहसील अभनपुर, तत्कालीन हल्का पटवारी हल्का क्रमांक 49 में रहे दिनेश पटेल, तत्कालीन हल्का पटवारी क्रमांक 24 लेखराम देवांगन को भी निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कृषि महाविद्यालय बैकुंठपुर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ‘सरगम’, छात्रसंघ ने ली शपथ, पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान
कृषि महाविद्यालय बैकुंठपुर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ‘सरगम’, छात्रसंघ ने ली शपथ, पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान
May 7, 2026
कृषि महाविद्यालय बैकुंठपुर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ‘सरगम’, छात्रसंघ ने ली शपथ, पूर्व छात्रों का हुआ सम्मा कृषि महाविद्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!