LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा

मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
September 29, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर 7 एवं 8 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरवाही 28 सितम्बर/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विकासखंड मरवाही के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।यह आयोजन मरवाही विकासखंड के डीएव्ही स्कूल कुम्हारी मरवाही में आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
September 29, 2026
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ 'हर्बल प्रोडक्ट' की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने चित्रों और भाषणों के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य, स्वच्छ एवं विकसित भारत, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक समरसता तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की कल्पनाशीलता और देश के प्रति उनके विचारों ने उपस्थित जनों को विशेष रूप से प्रभावित किया।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की ऐसी सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की, जिसमें विकास के साथ संस्कार, आधुनिकता के साथ संस्कृति और प्रगति के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश स्पष्ट दिखाई दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली वक्तव्य शैली के साथ अपने विचार रखते हुए यह संदेश दिया कि आज के बच्चे ही कल के भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
September 29, 2026
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर मरवाही नगर पंचायत की अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता एवं प्रमुख रूप से शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाईं एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा,प्राचार्या रश्मि मिश्रा, नीरज राय नोडल,व्याख्याता देव शरण चंद्रा मंचस्थ रहे।इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय एवं अभिभावकों का गौरव बढ़ाया, बल्कि पूरे विकासखंड को भी गौरवान्वित किया है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विकासखंड मरवाही प्रतिभा, शिक्षा, संस्कार और रचनात्मक सोच के क्षेत्र में निरंतर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए डीएवी प्राचार्या रश्मि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र है कि हम समर्पण भावना के साथ कार्य करें और बेहतर से बेहतर रचनात्मक,सृजनात्मक और बौद्धिकता के क्षेत्र में कार्य करने हेतु संकल्पित समर्पित रहें।विकासखंड स्तर पर अपनी अभिव्यक्ति कौशल प्रस्तुत कर आप सभी ने अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को और अधिक निखारने का कार्य किया है। सेवा संकल्प अभियान जैसे प्रयास बच्चों को अपनी प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के बीच ही निर्णायकों एवं बीईओ व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नीरज राय सहित संकुल समन्वयक दिनेश अग्रवाल,प्रमोद राय ने बालक बालिकाओं की प्रतिभाओं का आकलन किया।

निर्णायकों में प्रमुख दिलीप राय,संजय टांडिया,रानू तिवारी,विभा साहू भाषण प्रतियोगिता में तथा नीतू पाठक,ऐश्वर्या वर्मा,किरण सिंह,दुर्गेश्वरी नहरेल,पुष्पलता उईके आदि ने चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका का दायित्व निर्वहन किए।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस उपलब्धि को क्षेत्र की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

“बच्चों के सपनों में ही भारत के भविष्य की तस्वीर छिपी है और विकासखंड के इन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपने प्रदर्शन से उस तस्वीर को नई पहचान दी है।”

इस दौरान विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक संजय टांडिया ने प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम के उद्देश्य पर संक्षिप्त परिचय कराते हुए परिणाम की घोषणा की। जिसमें भाषण विधा में प्रिंसी गुर्जर माध्यमिक शाला काेटखर्रा,रविन्द्र सिंह माध्यमिक शाला खुरपा,शुभम कैवर्त माध्यमिक शाला सेमरदर्री,अंकिता धुर्वे माध्यमिक शाला भस्कुरा,कत्यानी प्राथमिक शाला बंसीताल तथा चित्रकला विधा में राजीव कैवर्त अनंत इंटरनेशनल स्कूल मरवाही,सुषमा ओट्टी गो.पब्लिक घिनौंची,सहर्ष शुक्ला सेजेस,दीपिका क.आ.वि. कुम्हारी, आरती केवट माध्यमिक शाला भर्रीडांड के चयनित नाम शामिल हैं जिन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक नोडल नीरज राय ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश अग्रवाल संकुल समन्वयक ने किया।इस अवसर पर कुंदन चतुर्वेदी, तरुण नामदेव, रामशरण किरण, विनय राठौर, जयपाल पोट्टाम, अशोक दुबे, बलराम तिवारी, दिनेश चंद्रा,आशा नागवार,पिंकी सोनी सहित विकासखंड के कई संकुलों के सीएसी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!