LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा संकल्प अभियान: सकोला में नदी घाट की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश

सेवा संकल्प अभियान: सकोला में नदी घाट की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश

*जल जन चौपाल एवं जल सुरक्षा संवाद में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प*

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सकोला में जल संसाधन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नदी घाट स्वच्छता, जल जन चौपाल, जनसंपर्क, ग्रामीण पेयजल स्रोत जांच एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नदी घाट एवं जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता गतिविधियां संचालित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, पारंपरिक एवं प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित रखने तथा उनके आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। जल जन चौपाल एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन में सामुदायिक सहभागिता की भूमिका के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!